{"_id":"d8cf8035e2a01c49286b6c432fde1e3b","slug":"fishing-will-be-given-to-new-identity-riaz-ahmad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन को दी जाएगी नई पहचान: रियाज अहमद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन को दी जाएगी नई पहचान: रियाज अहमद
Pilibhit
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य की जितनी डिमांड है उसके मुताबिक उत्पादन नहीं है। इस लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने के लिए जल्द ही तेजी से कार्य किया जाएगा। पीलीभीत में भी एक हजार एकड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन होगा। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में कद बढ़ने के बाद प्रथम आगमन पर यहां स्थित हाफिज रहमत खां लॉ कालेज में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा सरकार तीन सालों में जितने कार्य किए उतने किसी अन्य सरकारों ने नहीं किए। इसी सरकार में पीलीभीत विकास के मामले में 57वें स्थान से ऊपर उठकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। जिला पंचायत भी 73वें स्थान से ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोल कर केंद्र में सरकार बनाई। न महंगाई कम हुई न ही लोगों को रोजगार मिला। सिर्फ जाति धर्म की बात करने वाली भाजपा को देश की जनता पहचान चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने उन मंत्रियों को भी पैदल करने में देरी नहीं की जो जनता से दूरी बनाए हुए थे। जो सक्रिय थे उनका ओहदा बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, कादिर खां, हाफिज रहमत खां लॉ कालेज के डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ, आसिफ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन