फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fish

सरकारी जलाश्यों में मछली के शिकार पर लगा प्रतिबंध

Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
fish
माधोटांडा। शारदा डैम समेत नहरों में अब चार माह तक मछली का शिकार पर प्रतिबंध रहेगा। प्रजनन काल होने के चलते सरकारी जलाशयों एवं नहरों में मछली के नीलामी में ठेके की अवधि तीस जून के बाद स्वत: ही समाप्त हो जाती है। जिसके चलते मछली ठेकेदार ने डैम में शिकार के लिए डाली गई नावों को भी बाहर निकाल लिया हैं। करीब 22 किमी लंबा शारदा सागर डैम में मछली का नीलामी ठेका तीन साल के लिए किया जाता था। इसकी नीलामी उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम करता है। इधर तीस जून से मछली का प्रजनन काल शुरू हो जाता है और 15 सितंबर तक मछली के शिकार खेलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाता है। यही नहीं इस दौरान ठेकेदार को विभागीय नियमों के मुताबिक करीब एक करोड़ मछली का बच्चा हर साल छोड़ना पड़ता है। इधर एक जून से शारदा डैम में मछली के शिकार पर प्रतिबंध लग गया है। ठेकेदार ने मछली का शिकार के लिए डैम में डाली गई दर्जनों नावों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। नावों को मछली डिपो पर रख दिया गया। ठेकेदार प्रतिनिधि गुड्डू ने बताया कि मछली के शिकार पर 15 सितंबर तक प्रतिबंध तो रहेगा लेकिन ठेके की अवधि तीन साल तक होने के चलते प्रजनन काल के दौरान मछली का अवैध शिकार न हो सके, इसके लिए अपने स्तर से निगरानी करेंगे। इसके अलावा मत्स्य निगम की भी इस पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

नहरों में भी लगा मछली शिकार पर प्रतिबंध
इधर मछलियों के प्रजनन काल के चलते डैम में ही नहीं बल्कि सिंचाई विभाग की नहरों में भी मछली शिकार पर प्रतिबंध लग गया है। वह भी जुलाई से लागू हो गया है। नहर विभाग के सहायक अभियंता नरेश चंद्र पंत ने बताया कि मछली का नीलामी ठेका वैसे तो एक लाख 90 हजार में अगले वर्ष के लिए भी हो गया है, लेकिन विभागीय शर्तों के मुताबिक तीस जून से सितंबर तक शिकार पर प्रतिबंध रहेगा। इसके बाद विभागीय अफसरों की अनुमति के बाद ही शिकार कराया जा सकता है।
विज्ञापन

चोरी छिपे जारी है अवैध शिकार
प्रजनन काल शुरू होते ही विभागीय शर्तों के मुताबिक शारदा डैम व नहरों में तो मछली का शिकार पर प्रतिबंध लग गया है, लेकिन इसके बावजूद टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गुजरने वाले शारदा नदी पर शिकार जारी है। शिकारी चोरी छिपे छोटी-छोटी नावों के मछली का शिकार करने में जुटे है। ऐसा तब है जब टाइगर रिजर्व ने चार साल पूर्व से ही जंगल क्षेत्र में नीलामी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed