फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First promised, then refused marriage

Pilibhit News: पहले किया वादा, फिर किया निकाह से इन्कार

Sat, 27 Apr 2024 10:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
First promised, then refused marriage
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। वादा करने के बाद युवक ने न सिर्फ निकाह से इन्कार कर दिया बल्कि युवती से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही विरोध पर पिटाई भी की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि एक युवक और उसके परिजनों ने नौ महीने दबाव बनाकर उसे निकाह के लिए राजी कर लिया। इसके बाद अक्सर युवक उसे फोन कर पीलीभीत बुला लेता। घुमाने ले जाने लगा। 13 अप्रैल को उसने उससे सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़खानी की।
विज्ञापन

विरोध पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी और निकाह से इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत उसने युवक के घर जाकर उसके परिजनों से की। आरोप है कि परिजनों ने निकाह से इन्कार कर दिया और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवक, उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed