फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Firing between two parties in dispute over weir, two injured

Pilibhit News: मेड़ के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, दो घायल

Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Firing between two parties in dispute over weir, two injured
बिलसंडा। शीतलपुर गांव में मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। एक घायल खुद ही बाइक से थाने पहुंच गया। दूसरे को परिजन लेकर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी और विवाद की जानकारी जुटाई। सीओ ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर गांव में चार दिन पूर्व मेड़ को लेकर लशकार सिंह और मुखविंदर सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी थी। बुधवार को विवाद दोबारा उखड़ गया। लशकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि सुबह वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के चार से पांच लोग वहां पहुंच गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बचने के लिए पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो उसे घेरकर गोली मार दी। गोली पीड़ित के दाहिने पैर की जांघ में लगी। इससे वह घायल हो गया। वह स्वयं ही किसी तरह बाइक से थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर दूसरे पक्ष के मुखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर अपने भाई श्रवण सिंह के साथ बाइक से बिलसंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मलिका के समीप दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को घेर लिया और भाई श्रवण सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली भाई के दाहिने पैर के पीछे जांघ में लगी। इससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी के बाद बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। थाना पुलिस के अलावा सीओ प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति को देखा और घटना के बाबत दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान लिए। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed