फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire was thrown on the watchman at the brick kiln, he was injured

Pilibhit News: ईंट भट्ठे पर चौकीदार पर झोंका फायर, घायल

Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fire was thrown on the watchman at the brick kiln, he was injured
पीलीभीत। ईंट भट्ठे पर पहुंचे कुछ लोगों ने चौकीदार पर फायर झोंक दिया। दाएं कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने दोबारा भी गोली चलाई, जो दीवार में लगी। चौकीदार को बेसुध देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के गांव रिछोला निवासी शकील अहमद ने जहानाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने जहानाबाद क्षेत्र के गांव नबटिया में अर्जी बिक्र फील्ड नाम से एक ईंट भट्ठा पांच साल के लिए ठेके पर ले रखा है। जहां रात में देखरेख के लिए ललौरीखेड़ा गांव निवासी शहीद अहमद को चौकीदार के रूप में रखा है।
विज्ञापन

22 अगस्त की रात करीब दो बजे चौकीदार भट्ठे पर मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग भट्ठे पर पहुंचे और चौकीदार पर बंदूक से फायर किया। दाएं कंधे में गोली लगने से चौकीदार घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायर किया। गोली दीवार में जाकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार को बेसुध देख आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद घायल चौकीदार ने किसी तरह फोन कर संचालक को घटना की जानकारी दी। जिस पर वह भट्ठे पर पहुंचे और सूचना यूपी 112 को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed