फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire prevention measures outlined

रैली निकालकर आग से बचाव के बताए उपाय

Wed, 15 Apr 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire prevention measures outlined
अग्निशमन सेवा सप्ताह के
विज्ञापन
दौरान बुधवार को अग्निशमन विभाग ने दमकल गाड़ियों के साथ रैली निकाली और लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। रैली को एएसपी सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। दूसरे दिन शहर में दमकल वाहनों के साथ रैली निकाली गई। रैली को सुबह करीब 10.30 बजे अग्निशमन कार्यालय से एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल मुख्य अग्निशमन अधिकारी बृहमानंद दूबे, एफएसओ रामकृपाल सिंह, ज्ञानपाल आदि ने पर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए और उन्हें पंपलेट आदि वितरित कीं। रैली खकरा, बरेली गेट, रोडवेज बस अड्डा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, जसवंतरी देवी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हो गई।
यह बरतें सावधानियां
0 बिस्तर पर लेटकर बीड़ी-सिगरेट न पिएं।
0 बिना बुझाए बीड़ी-सिगरेट के टुकड़ों को न फेंके।
0 बच्चों की पहुंच से माचिस दूर रखें।
0 चूल्हे पर चढ़े बर्तन को पहने कपड़ों से न उतारें।
0 सोने के पहले गैस सिलेंडर का वाल्व बंद कर दें।
0 गैस का रबड़ पाइप अधिक पुराना होने पर बदल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed