{"_id":"6112e49d8ebc3e0d5a7017a2","slug":"fire-pilibhit-news-bly4560280112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में लगी आग, एक गाय जलकर मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में लगी आग, एक गाय जलकर मरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम भरा पचपेड़ा में अचानक लगी आग से पशुशाला में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। जबकि बगल की झोपड़ी में आग से दो बाइक समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ छप्परपोश घर में सोया हुआ था। बराबर में पशुशाला में एक गाय व एक बछिया बंधी थी। सोमवार की रात करीब 12 बजे अचानक पशुशाला में आग लग गई। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग जग गए। इसी बीच पशुशाला से लंबी लंबी लपटें उठती देख गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
इस दौरान पशुशाला में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। जबकि बछिया झुलस गई। आग से पशुशाला के बराबर वाली झोपड़ी में खड़ी दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल, सहित लगभग करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर जांच के लिए पहुंचे लेखपाल अशोक गंगवार ने बताया कि आग पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।