फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire

पशुशाला में लगी आग, एक गाय जलकर मरी

Wed, 11 Aug 2021 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
fire
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम भरा पचपेड़ा में अचानक लगी आग से पशुशाला में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। जबकि बगल की झोपड़ी में आग से दो बाइक समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ छप्परपोश घर में सोया हुआ था। बराबर में पशुशाला में एक गाय व एक बछिया बंधी थी। सोमवार की रात करीब 12 बजे अचानक पशुशाला में आग लग गई। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग जग गए। इसी बीच पशुशाला से लंबी लंबी लपटें उठती देख गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

इस दौरान पशुशाला में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। जबकि बछिया झुलस गई। आग से पशुशाला के बराबर वाली झोपड़ी में खड़ी दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल, सहित लगभग करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर जांच के लिए पहुंचे लेखपाल अशोक गंगवार ने बताया कि आग पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed