{"_id":"5ad8df724f1c1b9d098b5638","slug":"fire-on-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पोल्ट्री फार्म में आग, 2800 मुर्गों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पोल्ट्री फार्म में आग, 2800 मुर्गों की जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अन्य घटना में किसान का एक बीघा गन्ना जला
गांव गहलुइया निवासी वसील अहमद और समीउल हसन के पोल्ट्री फार्म में बृहस्पतिवार शाम चार बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2800 मुर्गों की जलकर मौत हो गई। जबकि उनके पड़ोसी शहजाब हसन का पोल्ट्री फार्म आग की चपेट में आने से बच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पहुंची टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इससे शहजाब हसन का पोल्ट्री फार्म बच गया। आग की घटना से आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसान आग बुझाने को दौड़े।
उधर, गांव तकिया दीनारपुर में बृहस्पतिवार को गुरनाम सिंह, उजागर सिंह, डाल सिंह, लाल सिंह, बृजपाल सिंह और नरेश पाल सिंह के नरई के खेत में आग लग गई। इस दौरान नरेश पाल सिंह का करीब एक एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। गांव मोहम्मदपुर निवासी महेंद्र पांडेय, सतीश चंद्र, वीरेंद्र पांडेय के नरई के खेत में भी आग की चपेट में आ गया है।