फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire, loss due to cylinder leaking while cooking

Pilibhit News: खाना पकाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग, नुकसान

Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire, loss due to cylinder leaking while cooking
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मधवापुर में खाना पकाते समय बृहस्पतिवार को दिन में सिलिंडर लीक हो जाने से आग लग गई। इससे परिवार में अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई हजार रुपये की घरेलू संपत्ति आग से जलकर नष्ट हो गई। गांव निवासी दीपू पत्नी हरीश कुमार बृहस्पतिवार को अपने घर पर गैस चूल्हा पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। महिला के चचिया ससुर संजय ने बताया कि आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान कपडे, बेड, अलमारी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया है। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। परिवार के लोगों ने आसपास रहने वाले ग्रामीणों के सहयोग से हैंडपंप व मोटर चलाकर पानी से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed