{"_id":"5f7f629d8ebc3e9bdb0e324b","slug":"fire-in-home-pilibhit-news-bly422678494","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर से गैस लीक होने से घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर से गैस लीक होने से घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव अखौली के घर का जला दरवाजा।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पांच लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार सुबह गांव अखौली निवासी बेचेलाल गंगवार के रसोईघर में गैस सिलिंडर पर चाय बन रही थी। तभी अचानक गैस का पाइप लीक हो गया। पाइप लीक होने से आग भड़क उठी। गनीमत रही कि रसोईघर में उस समय कोई नहीं था। घर के लोग बरामदे और कमरे में थे। थोड़ी ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। इससे कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण अपने घरों से बाल्टी और अन्य बर्तनों से पानी लाकर आग बुझाने मेें जुट गए। आग बुझाने के दौरान परिवार के सुरेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, अमित कुमार, प्रशांत कुमार और अनिल कुमार झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। बेचेलाल ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से दो लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया।

बीसलपुर के गांव अखौली के घर में लगी आग बुझाने में झुलसा ग्रामीण।- फोटो : PILIBHIT