{"_id":"c9040728989b542d310222116914f8a7","slug":"fire-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से 10 घर राख, महिला झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से 10 घर राख, महिला झुलसी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 21 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की शाम करीब चार बजे गांव भरापचपेड़ा निवासी दिलीप का पुत्र
चूल्हे पर चाय बना रहा था। अचानक उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज
हवाओं के चलने के कारण आग ने कुछ पल में ही विकराल रूप ले लिया। शोरशराबा
होने पर जब तक लोग एकत्र होते आग ने एक -एक कर 10 घरों को अपने आगोश में
समेट लिया। जिससे गांव में चीखपुकार मच गई। लोग अपने घरों का सामान निकाल
कर खेतों व खुले स्थानों पर रखने में जुट गई। सूचना पर फायर बिग्रेड भी
मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा
सका। इस अग्निकांड में दिलीप, कुंदन, परितोष विष्णू, कोमल, सज्जान चोनिया,
अमून माझी, भगत, तपन डाली समेत 10 घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा,
बिस्तर, चारपाई समेत लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी
भगत की दो बकरियां व एक बछड़ा जिंदा जल गया। उधर आग बुझाने का प्रयास करते
समय परितोष अधिकारी की पत्नी फूलमाला मामूली रूप से झुलस गई।