{"_id":"56c4471e12a25c333000f197fe713afc","slug":"fire-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी खुले में पड़े रहे अग्निपीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी खुले में पड़े रहे अग्निपीड़ित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 02 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात आई आंधी सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ के ग्रामीणों पर कहर बनकर टूटी। आंधी के दौरान लगी आग से गांव के 21 घर जलकर नष्ट हो गए। पल में अपना सब कुछ गवां बैठे पीड़ित काफी दुखी हैं और नए सिरे से जिदंगी शुरू करने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह क्षेत्रीय लेखपाल मनमोहन सहाय गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ग्राम प्रधान चंद्रप्रभा की मौजूदगी में राहत सामग्री जिसमें दैनिक उपयोग के बर्तन, दो धोती, चादर, कंबल, बाल्टी, जग और सात हजार रुपये अहैतुक सहायता राशि का चेक वितरित किया।
तिरपाल डालकर बनाया आशियाना
अग्निकांड से बेघर हुए पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने शनिवार को तिरपाल डालकर दिन गुजारा। कई परिवारों की महिलाएं एक स्थान पर हुई जहां पास में ही उन्होंने अपना बचा हुआ सामान रख लिया। तेज धूप में तिरपाल के नीचे बैठी इन महिलाओं के चेहरे पर भविष्य की चिंताएं साफ झलक रही हैं।
बरखेड़ा विधायक पहुंचे अग्यारी गांव
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव अग्यारी निवासी नोखेलाल के घर में आग लग गई थी। इसमें ट्रैक्टर ट्राली, साइकिल सहित काफी सामान जल गया था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उनके साथ हरप्रसाद, छत्रपाल, रामऔतार प्रधान, ओमप्रकाश व राम खिलावन भी थे।