{"_id":"6aa6eb058aafc75a4a026954","slug":"fire-broke-out-in-the-thatch-two-buffaloes-burnt-alive-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168718-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छप्पर में लगी आग, दो भैंस जिंदा जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छप्पर में लगी आग, दो भैंस जिंदा जलीं
Sun, 13 Sep 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव नदहा में शनिवार रात करीब 12 बजे मच्छरों से बचाव के लिए किए गए धुएं से पशु बांधने वाले छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां बंधी दो भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। आग में जलने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव निवासी बनवारी लाल के पशु बांधने वाले स्थान पर मच्छरों से बचाव के लिए धुआं किया गया था। बताया गया कि इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटना के समय परिवार के लोग दूसरे घर में सो रहे थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में बंधी दोनों भैंसें बुरी तरह झुलस चुकी थीं। आग की लपटों से पड़ोसी हीरालाल के छप्पर में भी आग लग गई। हालांकि किसी अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ। हादसे में पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना पर रविवार सुबह लेखपाल विकास सिंह मौर्य मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार प्रक्रिया पर अमल कराया जा रहा है।