{"_id":"6643ea9ceb3e09ed2004de35","slug":"fire-broke-out-in-businessmans-warehouse-incident-captured-in-cctv-camera-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116302-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: व्यापारी के गोदाम में लगाई आग, घटना सीसीटीवी कैमरे मेंं हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: व्यापारी के गोदाम में लगाई आग, घटना सीसीटीवी कैमरे मेंं हुई कैद
विज्ञापन
पूरनपुर में व्यापारी के गोदाम में आग लगाते आरोपी की वीडियो ही कैद ।-स्रोत - सोशल मीडिया
पूरनपुर। नगर के सबसे व्यस्त बाजार रोड पर किराना व्यापारी संजीव गुप्ता के गोदाम में युवक ने आग लगा दी। आग लगाते हुए युवक की वीडियो सीसीटीवी कैमरों मेंं कैद हो गई। आग से धूप की लकड़ी, कपूर, हवन सामग्री समेत हजारों रुपये का सामान राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होेने से बच गया।
अशोक कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता की सीमेंट रोड और बाजार रोड के नुक्कड़ पर दुकान है। सामने उन्होंने गोदाम ले रखा है। रात करीब सवा 11 बजे मुंह पर गमछा बांधे एक युवक ने गोदाम में शटर के पास से आग लगा दी, जिसकी फुटेज आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
चौकीदार और नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने घटना की सूचना मोबाइल पर व्यापारी संजीव गुप्ता को दी। संजीव अपने करीबियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी मिलन पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग में काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला, प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेता ने इस घटना के बाद सभी व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।