फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire broke out in a leaking cylinder, causing loss of thousands

Pilibhit News: लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, सामान जला, युवक झुलसा

Sat, 01 Jun 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a leaking cylinder, causing loss of thousands
घुंघचाई। लीक हो रहे गैस सिलिंडर में किसी तरह आग लग गई। आग की तेज लपटें देख परिजनों ने बाहर निकल कर जान बचाई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी जयदेव के घर में शुक्रवार को अचानक गैस सिलिंडर लीक होने लगा। देखते-देखते उसने कहीं से आग पकड़ ली और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों ने किसी तरह घर से निकल कर जान बचाई।
विज्ञापन

बाद में कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आग ने घर में रखे काफी सामान को चपेट में ले लिया। मवेशियों के लिए रखा भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में जयदेव का दामाद अवनीश कुमार झुलस गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed