फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire breaks out in garbage dump at MRF centre

Pilibhit News: एमआरएफ सेंटर के कूड़े के ढेर में लगी आग

Wed, 29 May 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in garbage dump at MRF centre
नगर पालिका के एमआरएफ केंद्र परिसर में कूड़े के ढ़ेर में लगी आग । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। एमआरएफ सेंटर परिसर में कूड़े के ढेर में अक्सर आग की घटना से आसपास के लोगों के अलावा राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। मंगलवार को भी पूरे दिन कूड़े का ढेर जलता रहा। सूचना के बाद भी आग बुझाने की कोशिश न होने पर आसपास और राहगीरों में रोष है। भाकियू अन्नदाता के प्रदेश महासचिव ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मुझा रोड पर नगरपालिका का एमआरएफ सेंटर बनाया गया, लेकिन एक साल पहले उद्घाटन के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया। इस वजह से न तो बिजली का कनेक्शन हुआ है और न ही मशीनें लगाई गईं । बावजूद इसके कूड़ा यहीं एकत्र किया जाता है।
विज्ञापन

यहां कूड़ा के ढेर में अक्सर लगने वाली आग से आसपास के लोगों के अलावा मुझा रोड से आवागमन करने वालों को काफी असुविधा होती है। मंगलवार को भी सुबह कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरे दिन धू-धू कर कूड़ा जला। धुएं और आग की गर्मी के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। भाकियू अन्नदाता के प्रदेश महासचिव बलजिंदर सिंह का आरोप है कि अक्सर कूड़े के ढेर में आग लगाई जाती है। समस्या से शीघ्र निजात न मिलने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि बैठक में हूं। मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed