{"_id":"66ae1ce0d1c95350e9021ccc","slug":"fir-filed-in-case-of-selling-paan-masala-worth-70-lakhs-for-8-lakhs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120420-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 70 लाख का पान मसाला आठ लाख में बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 70 लाख का पान मसाला आठ लाख में बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने 70 लाख का पान मसाला आठ लाख में बेच देने के मामले की शनिवार को दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पीलीभीत के मोहल्ला खुशीमल निवासी कमल कश्यप ने बताया कि वह एक पान मसाला कंपनी में जिला स्तरीय अभिकर्ता है। उन्होंने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित कंपनी से 70 लाख का पान मसाला बुक कराया था। ट्रक रात नौ बजे तक पीलीभीत आ जाना चाहिए था। रात आठ बजे तक उनकी और ट्रक चालक की मोबाइल फोन पर बात होती रही।
रात आठ बजे तक ट्रक बरेली आ गया था। रात आठ बजे चालक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और शनिवार को सुबह कमल के पास पहुंचकर बताया कि उसका ट्रक बीसलपुर क्षेत्र में लुट गया है। इसके बाद कमल ट्रक चालक को लेकर बीसलपुर कोतवाली आए।
चालक ने पुलिस को भी वही बात बताई, जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो गई उसने बताया कि उसने 70 लाख का पान मसाला बीसलपुर के एक पान मसाला व्यापारी के हाथ आठ लाख में बेच दिया है। पुलिस ने चालक की निशानदेही पर बीसलपुर के पान मसाला व्यापारी के गोदाम से पान मसाला बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक, बीसलपुर के व्यापारी को हिरासत में लेकर ट्रक भी अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि कमल कश्यप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में ट्रक चालक रामपुर के थाना अजीमनगर के गांव करतपुर निवासी कृपाल सिंह और बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी शोभित गुप्ता को नामजद किया गया है।