फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Finally the construction of Banda road from Pakadia Chauraha to Assam Highway has started

Pilibhit News: आखिर शुरू हो गया पकड़िया चौराहा से असम हाईवे तक बंडा मार्ग का निर्माण

Sat, 23 Nov 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Finally the construction of Banda road from Pakadia Chauraha to Assam Highway has started
पूरनपुर में शुरू हुआ बंडा मार्ग का निर्माण।संवाद
पूरनपुर। पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक लंबे समय से जर्जर पड़े मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने पूजन का मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर के पकड़िया चौराहा से असम हाईवे तक बंडा चौराहा को जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर था। मार्ग पर तमाम गड्ढे होने से वाहन चालकों को असुविधा हो रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले मार्ग निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया भी सितंबर माह में पूरी हो गई। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते काम शुरू नहीं हो सका। चुनाव के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर अमर उजाला के 17 सितंबर के अंक में तीन करोड़ जारी, पर अब तक जर्जर सड़क का निर्माण शुरू नहींं शीर्षक से प्रमुखता से समाचार भी प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुक्रवार को सड़क का निर्माण शुरू हो गया। इस मार्ग का निर्माण करीब एक दशक पहले कराया गया था। मार्ग जर्जर होने से कई बार इसकी मरम्मत भी कराई गई। दो साल से स्थिति अधिक खराब थी। गड्ढों की भरमार होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
इस मार्ग से पीलीभीत, बंडा, शाहजहांपुर के अलावा घुंघचाई समेत दर्जनों गांवों और नगर के लोगों का अन्य शहरों, गांवों के लिए आवागमन होता है। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कई कॉलेजों के विद्यार्थी अवागमन करते है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा चुनाव से पहले जब वे लोनिवि मंत्री थे, तब उन्होंने मार्ग निर्माण को स्वीकृति दिलाई थी। विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन ने उनसे मिलकर जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। इधर शुभारंभ के बाद मार्ग पर कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed