{"_id":"68223101f3c3676f0e0dadc0","slug":"finally-rescue-work-started-near-rahulnagar-village-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135774-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आखिरकार गांव राहुलनगर के समीप शुरू हुआ बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आखिरकार गांव राहुलनगर के समीप शुरू हुआ बचाव कार्य
विज्ञापन
गांव राहुल नगर के समीप शुरू हुआ बाढ़ बचाव कार्य स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ और कटान से बचाने के लिए गांव राहुलनगर के समीप बाढ़ खंड की ओर से कटर और परकोपाइन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात से पहले काम पूरा हो जाएगा, इससे लोगों में खुशी है। ग्रामीणों के विरोध और प्रदर्शन के बाद विभाग करीब डेढ़ माह देरी से काम शुरू करा सका है।
शारदा नदी हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले साल गांवों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से नदी का चैनेलाइजेशन कराया गया था। इतनी ही लागत से गांव चंदिया हजारा के समीप डौला (तटबंध का रूप) बनाया गया। मगर, पहली बाढ़ में ही डौला कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया और नदी ने जमकर तबाही मचाई।
चंदिया हजारा के समीप तक बने डौला को क्षेत्र के लोग राहुलनगर के समीप तक बनाने की मांग कर रहे थे। चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप कटर और परकोपाइन बनाने की स्वीकृत मिलने पर चंदिया हजारा के समीप कार्य समय से शुरू कर दिया गया, जो 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
राहुलनगर के समीप कार्य शुरू न होने से लोगों में रोष था, जबकि विधायक बाबूराम पासवान ने दोनों स्थानों पर बचाव कार्य का शुभारंभ 29 मार्च को किया था। काम शुरू न होने के विरोध में गांव राहुलनगर के लोगों ने कई बार प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन सौंपे। विधायक से मिलकर भी काम शुरू कराने की मांग की। इस सबके बाद भी विभाग डेढ़ माह देरी से काम शुरू करा सका है।
सोमवार को गांव राहुलनगर के समीप भी बचाव कार्य शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव राहुलनगर के समीप बचाव कार्य के लिए पोकलैंड मशीन आदि एक दिन पहले आ गई थी। भाकपा नेता देवाशीष राय ने बताया कि बाढ़ खंड के अफसरों ने बरसात से पहले काम पूरा कराने का आश्वासन दिया है।