{"_id":"66550a3e9856e48eb6081d34","slug":"fight-over-goat-sale-dispute-two-people-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117010-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बकरी बिक्री के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बकरी बिक्री के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
विज्ञापन
जहानाबाद। बकरी बिक्री के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोंछ की रहने वाली महिला शबाना पत्नी शमशाद ने बताया कि छह माह पूर्व उसने ताजुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन से 10 हजार रुपये में बकरी खरीदी थी। बाद में किन्ही कारणों से उसने बकरी को वापस कर दिया गया।
26 मई को दोपहर 12 बजे उसके घर पैसे वापस मांगने गई तो ताजुद्दीन, उसकी पत्नी शायरा, बेटी टीना गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। विरोध किया तो तीनों लोगों ने पीटा। शोर सुनकर उसका देवर नसरुद्दीन भी मौके पर पहुंच गया। उसे भी चोट आईं। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद