{"_id":"65f9bd8beeec48a0f404aa6d","slug":"fight-between-female-inspector-and-daughter-of-kargil-martyr-in-kotwali-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113649-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोतवाली में महिला दरोगा और कारगिल शहीद की पुत्री में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोतवाली में महिला दरोगा और कारगिल शहीद की पुत्री में मारपीट
विज्ञापन
दरोगा अनुराधा वर्मा । संवाद
- पुलिस ने कारगिल शहीद की पुत्री के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
- पुत्री ने दरोगा पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौता होने के बाद फाइनल रिपोर्ट की कॉपी लेने कोतवाली पहुंचीं कारगिल शहीद की पुत्री और महिला दरोगा में मारपीट हो गई। कारगिल शहीद की पुत्री ने दरोगा पर सुविधा शुल्क न मिलने पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। उधर, महिला दरोगा ने शहीद की पुत्री पर मारपीट करने और पेट में लात मारने का आरोप लगाया। महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने शहीद की पुत्री को हिरासत में ले लिया है।
अशोक कॉलोनी निवासी कारगिल शहीद की पुत्री पलविंदर कौर की शादी 13 मार्च 2023 को रामपुर के जमुनापुर खजुरिया निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि फॉरच्यूनर कार और 24 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल में उसके साथ कई बार मारपीट की गई। मांग पूरी न होने पर 11 सितंबर को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया।
कोतवाली पुलिस ने पलविंदर की तहरीर पर ससुराल वालों तो कोर्ट के आदेश पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की। पलविंदर कौर ने बताया कि बाद में उसका ससुराल वालों से समझौता हो गया। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस ने 12 मार्च को फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर फाइनल रिपोर्ट की कॉपी लेने कोतवाली पहुंचीं पलविंदर कौर और महिला दरोगा में मारपीट हो गई। पलविंदर कौर का आरोप है कि कई दिन से फाइनल रिपोर्ट के लिए महिला दरोगा अनुराधा वर्मा को फोन कर रही थी। आरोप है कि महिला दरोगा फाइनल रिपोर्ट देने के लिए 10 हजार रुपये मांग रही थी।
पलविंदर का आरोप है कि कोतवाली पहुंचने पर महिला दरोगा ने उससे अभद्रता और मारपीट की। उधर एसआई अनुराधा वर्मा ने बताया कि पलविंदर कौर को फाइनल रिपोर्ट की कॉपी कोर्ट से मिलने की जानकारी दी गई। जिस पर उसने मोबाइल पर अभद्रता की। कोतवाली आकर उसका गला दबाया, पेट में लात मारी। जबकि वह गर्भवती भी है।
महिला दरोगा ने पलविंदर कौर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दरोगा का मेडिकल कराया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा के साथ अभद्रता, मारपीट हुई है। पलविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
-
महिला आरक्षियों में खलबली
घटना के समय महिला हेल्प डेस्क में दो अन्य महिला आरक्षी बैठी थीं। मारपीट पर महिला आरक्षियों में खलबली मच गई। घटना के बाद महिला दरोगा खूब रोईं। बोलीं-कोतवाली में दरोगा से मारपीट की गई है। ऐसा कभी नहीं हुआ है।
-
1999 में शहीद हुए थे सुरेंद्र सिंह लवाणा
गांव रुदपुर हरीपुर निवासी कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने को भारतीय सेना के आपरेशन विजय और आपरेशन रक्षक के तहत जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में हुई मुठभेड़ में 29 मई 1999 को शहीद हो गए थे। शहीद का परिवार कई साल पहले गांव से आकर नगर की अशोक कॉलोनी में बस गया था। नगर में ही शहीद के नाम पेट्रोल पंप है।
--
फाइनल रिपोर्ट के लिए पलविंदर कौर को बुलाया गया था। पलविंदर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में दरोगा के सामने पड़ते ही पलविंदर कौर ने उसकी पिटाई की। हेल्प डेस्क में मौजूद एक महिला कांस्टेबल ने वीडियो बनाने की कोशिश भी की। जिसमें पलविंदर के चीखने, चिल्लाने की आवाज आ रही है। पलविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- आलोक सिंह, सीओ