{"_id":"6615bde98d45dc5db2077404","slug":"fields-of-three-villages-filled-with-water-due-to-canal-being-cut-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114542-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर कटने से तीन गांवों के खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर कटने से तीन गांवों के खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
ग्राम डढि़या रांझे के निकट कटी नहर से जलमग्न हुई फसल । संवाद
पानी में डूबी गेहूं की फसल, किसान परेशान, घरों के पास तक पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। गांव डढ़िया के पास पटरी कट जाने से नहर का पानी तीन गांवों के किसानों के खेतों में भर गया। कटाई के समय करीब 500 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई तो पानी कई घरों तक भी पहुंच गया। नहर का पानी बंद करने में हीलाहवाली को लेकर किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
रविवार की रात गांव डढि़या के पास से गुजरी नहर की पटरी कट गई। नहर का पानी बरखेड़ा, डढ़िया रांझे और नकटा मुरादाबाद के किसानों के खेतों में भर गया। किसानों की खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। जिन खेतों में हाल ही में गन्ने की बोआई की गई थी, वहां भी पानी भरने से नुकसान पहुंचने की बात किसान कह रहे हैं।
किसानों ने नहर पटरी कटने की सूचना विभाग को दी गई, पर कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार को पूरे दिन पानी चलता रहा। मगर सिंचाई विभाग के जिम्मेदार नहीं जागे। नहर का पानी दूसरी ओर मोड़ने के लिए किसानों ने खुद ही एक चकमार्ग को काटकर नदी में पानी गिराने का रास्ता बनाया।
विज्ञापन
-
इन किसानों की फसल को हुआ नुकसान
बरखेड़ा निवासी राजेश गंगवार ने बताया कि उनकी 30 बीघा गेहू की फसल पानी में डूबकर खराब हो गई तो गांव के ही अहमदुल्ला, बाबू असलम कुरेशी, कमलेश शर्मा, वेदप्रकाश, कमलेश गुप्ता आदि 30 किसानों की भी 270 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा नकटा मुरादाबाद व डढ़िया रांझे गांवों के जोगराज गंगवार, पातीराम, डालचंद, रामपाल, प्रीतमराम, सेवाराम व भोजराज समेत 20 से अधिक किसानों की करीब 240 बीघा फसल को नुकसान हुआ।