फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fever outbreak as the weather changes

Pilibhit News: मौसम के करवट लेते ही बुखार का प्रकोप

Sun, 27 Oct 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak as the weather changes
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेज्ञ कक्ष में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद
पीलीभीत। मौसम के करवट लेते ही बुखार को प्रकोप बढ़ गया है। नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रोजाना 150 से 200 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सावधानी न बरतने से काफी संख्या में बच्चे बीमार हो रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के डॉ. आजाद ने बताया कि यह संक्रमण अन्य बीमार लोगों के संपर्क में आने से हो रहा है। ऐसे में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह बरतें सावधानी
- बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं, साथ ही गुनगुने पानी से ही नहलाएं।
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं।
- खानपान में गर्म चीजों को देना शुरू करें।
- बीमार बच्चों को गर्म पानी की भाप सुबह-शाम जरूर दें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा बिल्कुल न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed