{"_id":"61706315a41bf034e4317969","slug":"female-leopard-with-cubs-seen-again-in-todarpur-people-are-scared-pilibhit-news-bly463571836","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोडरपुर में फिर दिखी शावकों संग मादा तेंदुआ, डर रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोडरपुर में फिर दिखी शावकों संग मादा तेंदुआ, डर रहे हैं लोग
विज्ञापन
टोडरपुर क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्न देखते लोग।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर गांव में दो शावकों के साथ पहुंची मादा तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में डर का माहौल है। किसान हरजीत सिंह ने वन विभाग को दी सूचना। मौके पर पहुंचे टाइगर ट्रेकर ने पगचिह्न ट्रेस कर मादा तेंदुए व दो शावकों के होने की बात कही है।
टोडरपुर निवासी फार्मर हरजीत सिंह सुबह घर से बाहर निकले तो ने फार्म के नजदीक से जाने वाले मार्ग पर पर पगचिह्न दिखाई दिए। मार्ग पर छोटे बडे़ कई ताजा पगचिह्नों को देख कर घबरा गए। जिसके बाद फार्मर हरजीत सिंह ने वन विभाग को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचेे वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस कर जानकारी दी। लगभग तीन दिन पूर्व भी हरजीत सिंह के ड्राइवर के द्वारा मादा तेंदुए को शावकों के साथ देखा गया था। तब भी वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर लोगों को जागरूक किया था। बीती रात भी शावकों के साथ मादा तेंदुए के दस्तक ने ग्रामीणों को सख्ते में डाल दिया है। इस वक्त धान की काटाई व गन्ने के बुआई का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने तेंदुआ मादा अपने शावकों के साथ होने के कारण मादा तेंदुआ और भी आक्रामक हो जाते है। किसानों के अकेले खेतों की ओर रुख करना खतरे से खाली नहीं है। वही गांव पहुंची वन विभाग की टीम में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेते में अकेले न जाने की सलाह दी। टीम में टाइगर वन दरोगा सोनिया सिंह, टाइगर ट्रेकर राजीव डाली, चेतन कुमार टीम के साथ मौजूद रहें।