{"_id":"64dfc455acd7abb25a048ac7","slug":"female-leopard-seen-with-two-cubs-in-sugarcane-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2834-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ
Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र के गांव रामनगरिया में गन्ने के खेत में तेंदुआ के शावक ।
गजरौला। माला रेंज के जंगल से सटे गांव रामनगरिया में शुक्रवार सुबह गांव के रामकिशोर के गन्ने खेत में मादा तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा गया। ग्रामीण तेंदुए को देखकर दबे पांव गांव की ओर भाग आए। तेंदुए के शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रामकिशोर के गन्ने खेत में गांव के ही हरिओम, योगेश और सुनील पत्ती काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में दो शावकों के साथ मौजूद मादा तेंदुए पर पड़ी। शावक आपस में खेल रहे थे। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों की घिग्गी बंध गई। वे वहां से दबे पांव भाग आए। इधर, आहट पाकर मादा तेंदुआ शावकों को लेकर दूसरे खेत में चली गई।
गन्ने के खेत में तेंदुआ के दो शावकों के साथ होने की जानकारी हुई तो दहशत फैल गई। खेतों में धान की फसल की सिंचाई कर रहे लोग भी डरकर वापस आ गए। खेत में तेंदुए के बच्चों की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम निगरानी में लगी है। माला रेंजर रॉबिन कुमार ने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है।