{"_id":"65f37501f4f7f561840c3ba4","slug":"female-constable-of-border-security-force-accused-of-forced-marriage-and-rape-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-363475-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीमा सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने जबरन निकाह और दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीमा सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने जबरन निकाह और दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन
तहरीर में आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की भी की शिकायत
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव में रहने वाली सीमा सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने एक परिचित युवक पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देकर उसने जबरन निकाह करने का आरोप भी युवक पर लगाया है। पीड़िता ने निकाह कराने वाले काजी और तीन अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है।
पीड़ित युवती ने बताया कि इस समय उसकी तैनाती अन्य राज्य में है। बताया कि 20 अक्तूबर 2023 को वह छुट्टी पर घर आई थी। 23 अक्तूूबर को एक परिचित युवक उसे दूसरे गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में आरोपी उसे गाजियाबाद ले गया। आरोप है कि युवक ने 30 अक्तूबर को गाजियाबाद के उपनिबंधक कार्यालय चतुर्थ में फर्जी कागजात तैयार कर उससे निकाह का पंजीकरण करा लिया। पंजीकरण से पहले युवक ने गाजियाबाद में ही एक काजी की मदद से उसके साथ निकाह का नाटक भी किया था। उस समय भी युवक ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी। उप निबंधक कार्यालय ले जाने से पहले भी युवक ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने साथ न रहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने माता-पिता को जानकारी नहीं दी और अगले दिन ड्यूटी पर चली गई। युवती ने एक जनवरी 2024 को गाजियाबाद के उप निबंधक कार्यालय चतुर्थ में जाकर वहां के अधिकारियों को निकाह का पंजीकरण करने के संबंध में हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी।
विज्ञापन
उसने इसे निरस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया। बाद में युवती ने 15 जनवरी को दियोरिया कोतवाली में तहरीर दी। दियोरिया पुलिस ने मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का होना बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि इसी बीच कॉल आने पर वह ड्यूटी पर चली गई। छुट्टी मिलने पर युवती बुधवार को घर आई। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। संवाद
--
मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- विशाल चौधरी, सीओ