फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Female conductor taken off duty; inquiry team constituted.

Pilibhit News: महिला परिचालक का रूट किया ऑफ, जांच टीम का हुआ गठन

Tue, 23 Jun 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Female conductor taken off duty; inquiry team constituted.
पीलीभीत। डिपो परिसर में चालक की महिला परिचालक ने पिटाई कर दी। पूरे मामले की जानकारी के बाद एआरएम की ओर से पूरे मामले की जांच टीम को सौंप दी गई। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला परिचालक का रूट ऑफ कर दिया गया। यानी की महिला परिचालक अब दूरदराज के मार्गों पर नहीं, स्थानीय मार्गों पर ही ड्यूटी कर सकेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह महिला परिचालक ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए डिपो परिसर में चालक की पिटाई कर दी। शोर-शराबे के बाद डिपो परिसर में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते विभागीय कामकाज भी प्रभावित हुआ। घटनाक्रम का पूरा वीडियो डिपो परिसर में लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया। मामले की जानकारी लगने पर परिचालक की ओर से किसी तरह की कोई भी शिकायत नहीं की गई। वहीं, चालक की ओर से विभागीय अफसरों को मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि महिला परिचालक की ओर से अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर संबंधित महिला परिचालक का रूट ऑफ करते हुए विभागीय स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित पर अन्य विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed