{"_id":"66983cd9aace60dcf6047fb4","slug":"fearing-the-police-the-lovers-fled-from-maharashtra-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119559-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस के डर तो महाराष्ट्र से चले आए प्रेमी-प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस के डर तो महाराष्ट्र से चले आए प्रेमी-प्रेमिका
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस के डर से प्रेमी-प्रेमिका बुधवार को महाराष्ट्र से कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
कोतवाली के एक गांव की युवती को 10 जुलाई को देहरादून के शैलापुर निवासी विकास वर्मा बहला-फुसलाकर ले गया था। प्रेमी-प्रेमिका नासिक (महाराष्ट्र) चले गए थे। विकास वहीं नौकरी करता था।
सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर जब कोई जानकारी नहीं लगी, तब युवती के पिता ने 11 जुलाई को कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में आरोपी के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया।
इस पर पुलिस ने कॉल पर विकास को काफी फटकार लगाई और तत्काल युवती समेत कोतवाली आने के लिए कहा। पुलिस के फटकारने पर प्रेमी-प्रेमिका बुधवार को सुबह कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलने पर युवती के घर वाले भी आ गए।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उन लोगों की शाहजहांपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर पर मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की घनिष्ठता बढ़ गई। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।