फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fear of lumpy virus infection in cow

Pilibhit News: गाय में लंपी वायरस के संक्रमण की आशंका

Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Fear of lumpy virus infection in cow
नहीं किया टीकाकरण, वायरस से बचने के लिए देदी दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नगर में एक गाय में लंपी वायरस की आशंका के चलते टीकाकरण नहीं हो सका। वायरस से बचने के लिए पशुपालक को पशु चिकित्सालय से केवल दवा दे दी गई।
नगर से सटी पंकज कॉलोनी के गली नंबर चार के रहने वाले बबलू की गाय के शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठें हो गईं। बबलू ने जानकारी के अभाव में उसे नीम के पत्तों को उबालकर पानी से नहलवाया और कई देसी उपचार किए लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई। बुधवार को बबलू राजकीय पशु चिकित्सालय में गाय की दवा लेने पहुंचे। बीमारी बताने पर पशुपालक को दवा देकर घर भेज दिया गया। बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराया गया।

आशंका जताई जा रही है कि गाय को लंपी वायरस है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि पशुपालक के बताने पर गाय में लंपी बीमारी के लक्षण लग रहे हैं। गाय के उपचार के लिए दवा दी गई है। वैक्सीन मिलने के बाद फिर से टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed