{"_id":"5fb6a28f8ebc3eefbc77f990","slug":"fci-godam-hungama-pilibhit-news-bly4273582176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई गोदाम पर चावल रिजेक्ट करने पर विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई गोदाम पर चावल रिजेक्ट करने पर विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया
विज्ञापन
पीलीभीत। अभी धान खरीद को लेकर किसान को राहत मिल नहीं सकी थी कि अब राइस मिलर्स की ओर से एफसीआई गोदाम पर भेजे गए चावल को रिजेक्ट करने पर विवाद की स्थिति बन गई है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। राइस मिलर्स ने सुविधा न देने पर चावल रिजेक्ट करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एफसीआई के टेक्निकल असिस्टेंट समेत दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बार धान खरीद को पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती कर दी। इसके बाद से ही कहीं न कहीं कोई विवाद खड़ा किया जा रहा है। निचले स्तर पर कर्मचारियों की मनमानी भी नहीं चल पा रही। डीएम की सख्ती के चलते कुछ अफसर भी जिनकी कार्यशैली धान खरीद में संदेहास्पद रही है। वह भी परेशान हैं। अभी कुछ दिन पहले ही क्रय केंद्रों से पहुंच रहे मानक विरुद्घ धान से आगे आने वाली दिक्कत को लेकर राइस मिलर्स ने चिंता जताई थी। अब ऐसा देखने को भी मिला। चावल बनकर ट्रकों से ललारीखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम पर पहुंचा तो उसे रिजेक्ट कर दिया गया। उसे मानक मुताबिक नहीं बताया, जबकि राइस मिलर इसे बेहतर बता रहे थे। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि बेवजह राइस मिलर्स को परेशान किया जा रहा। सुविधा शुल्क न मिलने पर कमी निकालकर चावल रिजेक्ट किया जा रहा है। विरोध पर अभद्रता की जाती है। इसकी तहरीर थाने में दे दी गई है। इसे लेकर बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जहानाबाद हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि राइस मिलर्स की ओर से एफसीआई गोदाम के दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर मिली है। इसमें सुविधा शुल्क न मिलने पर चावल रिजेक्ट करने और अभद्रता का आरोप है। मामले की जांच करा रहे हैं।