{"_id":"6820fd9f58f6ef2dcc0fd158","slug":"faults-occurred-everywhere-consumers-faced-power-cutsfaults-occurred-everywhere-consumers-faced-power-cuts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135726-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जगह-जगह हुए फाल्ट, बिजली कटौती से जूझे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जगह-जगह हुए फाल्ट, बिजली कटौती से जूझे उपभोक्ता
Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में अघोषित बिजली कटौती का खेल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर में कई स्थानों पर बिजली लाइन में फाल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली कर्मचारियों की टीमें इधर-उधर दौड़ती रहीं।
पिछले कुछ दिनों से शहर में जमकर बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात नाराज उपभोक्ताओं ने गैस चौराहे पर जाम लगाकर बिजली विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भी हालात सुधर नहीं रहे। शनिवार की रात रामस्वरूप पार्क स्थित ट्रांसफार्मर में न्यूट्रल कटने से यहां करीब एक घंटा बिजली नहीं मिल सकी।
रविवार को भी रामस्वरूप पार्क के समीप फेस बंद होने से करीब आधा घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद चूने वाली गली में फेस की समस्या रही। शहर के तखान मोहल्ले में खंभे पर समस्या आने से यहां की आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, बल्लभ नगर, स्टेशन कॉलोनी, मधुवन, राजाबाग, नई बस्ती, काला मंदिर, दूधिया मंदिर मार्ग, बजरिया, सुनगढ़ी आदि इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह समस्याएं आईं थी। जिन्हें सही करा दिया गया।