फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father said - If you had agreed, the lives of your daughter and son-in-law would have been saved.

Pilibhit News: पिता बोले- मान ली होती बात तो बच जाती बेटी-दामाद की जान

Fri, 12 Apr 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Father said - If you had agreed, the lives of your daughter and son-in-law would have been saved.
घर से निकलने से पहले शाकिरा ने की थी पिता से फोन पर बात
विज्ञापन

पीलीभीत। हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे हर शख्स की आंखें नम थीं। किसी को अपने बेटे को खोने का गम था तो कोई अपने बेटा-बहू को याद कर रो रहा था। इन्हीं लोगों मेंं शामिल बुजुर्ग पिता का कहना था कि अगर बेटी शाकिरा ने बात मान ली होती तो उसकी और दामाद की जान बच जाती।
हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही हर कोई पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। जिला अस्पताल में काफी संख्या में लोग पहुंचे। मोर्चरी से लेकर आपातकालीन कक्ष तक सिर ही सिर नजर आ रहे थे। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव चका निवासी अबरार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नमाज के बाद उनकी पुत्री शाकिरा का फोन आया। कहा कि वह आज नवाबगंज रिश्तेदारी में ईद मिलने जाने वाली है। पिता ने उसे मायके होकर जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

कहा- गांव से अन्य लोग भी जा रहे हैं। वहां से वापस आते समय वह घर होकर जाएगी। उसे यह नहीं पता था कि वह नवाबगंज पहुंच ही नहीं पाएगी और परिजनों को उसकी मौत की खबर सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए अबरार ने कहा कि लगभग एक घंटे के बाद फिर एक फोन आया, लगा कि पुत्री ने मायके होकर जाने की बात कहने के लिए फोन किया है, लेकिन उस फोन ने उनके होश उड़ा दिए। हादसे की जानकारी के बाद पूरा परिवार घटनास्थल के लिए रवाना हो गया ।

-
अगल-बगल हैं अरबाज-साहिब के आवास
गांव परेवा वैश्य में रहने वाले अरबाज और साहिब सुबह ईद की खुशी मनाते हुए घर से निकले थे। इनके साथ आकिब भी था। थोड़ी देर बाद मिली सूचना ने परिजनों को बदहवास कर दिया। परिवार के सभी सदस्य बिलखते हुए हरिद्वार हाईवे पहुंचे। अरबाज और साहिब का घर अगल-बगल में हैं। जबकि आकिब ग्राम विलाई पसियापुर का रहने वाला था। तीनों अलग-अलग स्थानों पर काम करते थे। हादसे में तीन युवकाें की मौत से दो गांवों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed