फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father-in-law accused of rape and in-laws accused of dowry harassment

Pilibhit News: ससुर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 24 Aug 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of rape and in-laws accused of dowry harassment
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने शुक्रवार को कोतवाली में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के साथ ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष एक गांव में हुआ था। विवाह में पांच लाख की नकदी न मिलने से नाराज होकर वर पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सभी विफल रहे। 14 अगस्त को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

धमकी दी कि यदि वह पांच लाख की नकदी लेकर नहीं आई तो उसे जिंदा जलाकर मार दिया जाएगा। वह मायके में आकर रहने लगी। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में 12 लोगों को नामजद किया गया है l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed