फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father and uncle had murdered Seema

Pilibhit News: पिता और चाचा ने की थी सीमा की हत्या

Wed, 13 Mar 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Father and uncle had murdered Seema
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव कंनगवां निवासी 17 वर्षीय सीमा की हत्या उसके पिता राजीव और चाचा संजय ने ही की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोरी के प्रेमी के साथ चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने कड़ाई की तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने निशानदेही पर छात्रा का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पिता राजीव कुमार ने आठ मार्च को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सीमा सात मार्च की दोपहर 1:30 बजे एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की परीक्षा देने घर से निकली थी। मगर वह परीक्षा केंद्र के बाहर से अपने दोस्त के साथ चली गई। रिपोर्ट में आरोपी को अज्ञात बताया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीमा को उसका चाचा संजय छोड़ने गया था। शाम को लेने पहुंचा तो प्रेमी के साथ जाने की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार की शाम छात्रा के पिता और चाचा को हिरासत में लिया तो मामला दूसरा ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पिता और चाचा ने बताया कि सीमा की एक युवक से दोस्ती थी। काफी मना करने के बावजूद वह उससे मिलती रही। ऐसे में छह मार्च को घर में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव अमेडी नदी के किनारे जमीन में दफना दिया। शव दफनाने से पहले शरीर का कुछ हिस्सा भी जला दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल के अनुसार पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed