{"_id":"68b48c4eb68eac03e20e3636","slug":"father-and-son-accused-of-dowry-murder-challaned-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142976-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र का किया चालान
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज के लिए विवाहिता को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नामजद एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज राजपाल की पुत्री शीला कौर की शादी इसी साल 12 मार्च को गांव के मंजीत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज की मांग जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसकी कई बार पिटाई की गई।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से 23 अगस्त को उसे विषाक्त पदार्थ पिला दिया गया। पुत्री की हालत खराब होने की जानकारी पर राजपाल उसे घर ले आया था। पुलिस ने राजपाल की ओर से मृतका के पति मंजीत सिंह, ससुर कुलवंत सिंह, रंजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
इलाज के दौरान शीला की 26 अगस्त को मौत हो गई थी। हजारा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदने में दहेज हत्या की धारा बढ़ा दी थी। एसओ शरद यादव ने बताया कि नामजद मंजीत सिंह और कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया गया। संवाद