फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers shouted in the Mahapanchayat, the struggle for justice will continue

महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, न्याय के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Mon, 15 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers shouted in the Mahapanchayat, the struggle for justice will continue
पूरनपुर। लखीमपुर न्याय महापंचायत में किसान नेताओं ने किसानों में खूब जोश भरा। इस दौरान कई बार किसानों ने दोनों हाथ उठाकर नारे लगाए। महापंचायत में महिलाएं भी खासी संख्या में पहुंचीं। किसान नेताओं ने न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की। साथ ही किसानों को 26 नवंबर को दिल्ली बॉर्डर पहुंचने का आवाहन किया। इधर, महापंचायत में किसानों के खानपान की व्यवस्था दुरुस्त थी। दूरदराज से लोग भी सेवा करने को पहुंचे। स्थल के समीप जाम न लगे, इसको लेकर वाहनों को दूसरे रास्तों को डायवर्ट किया गया। भारी वाहन महापंचायत समाप्त होने के बाद गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

महापंचायत को लेकर रविवार सुबह करीब 10 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। लोगों के लिए खाने के लिए पांच लंगर लगाए गए थे। नाश्ते के लिए भी लंगर लगाए गए। दोपहर में भीड़ को किसान नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान जमकर जोश भरा। किसानों ने दोनों हाथ उठाकर गर्मजोशी से नारेबाजी की। पुरुषों के साथ महिलाएं भी नारे लगाने में पीछे नहीं रहीं। नेताओं ने किसानों को एकजुटता का मंत्र दिया। साथ ही कहा कि आवाज को बुलंद रखना है। लड़ाई न्याय न मिलने तक जारी रहेगी। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे आंदोलन को 26 नवंबर को एक साल होने पर किसानों से दिल्ली बार्डर पर पहुंचने का आवाहन किया। महापंचायत को लेकर जिले के अलावा अन्य जिलों की पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

असम हाईवे पर जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया था। महापंचायत स्थल के समीप जाम न लगे। इसको लेकर असम हाईवे के खमरिया तिराहा और दूसरी ओर उदयकरनपुर के समीप वाहनों को दूसरे रोड से डायवर्ट किया गया। मगर भारी वाहन असम हाईवे पर ही खड़े रहे। महापंचायत समाप्त होने के बाद भारी वाहन गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed