फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers, scientists said Mela Thriving farming information

किसान मेला में वैज्ञानिकों ने दी  उन्नतिशील खेती की जानकारी

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers, scientists said Mela Thriving farming information
दौरा। - फोटो : pilibhit, beureu
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नगर के सिरसा चौराहा के समीप जिला स्तरीय किसान मेला में गन्ना शोध परिषद से आए वैज्ञानिकों, अफसरों ने किसानों को गन्ना की नवीनतम तकनीकी, पेड़ी प्रबंधन, उन्नतिशील प्रजाति आदि की जानकारी दी। मेला में विभिन्न स्टाल लाए गए। किसानों ने स्टालों पर पहुंचकर कृषि संबंधी जानकारी ली। 
विज्ञापन

पूर्व विधायक हरिश्चंद्र खंडेलवाल के प्लाट में हुए किसान मेला में गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के प्रचार अधिकारी संजीव पाठक ने गन्ना की उन्नतिशील प्रजाति और गन्ना उत्पादन और आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी दी। शोध के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुभाष सिंह ने पेड़ी प्रबंधन और अंत: फसली खेती की जानकारी दी। डॉ. एसपी सिंह ने गन्ना में लगने वाले रोग, नियंत्रण के बारे में बताया। एससीडीआई सुनील कुमार शुक्ला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मेला में गन्ना विभाग, गन्ना विकास परिषद पूरनपुर, पीलीभीत, कृषि विभाग, कृभको, इफ्को, एलएच चीनी मिल सहित कई विभागों  के स्टाल लगे। 
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह ने स्टालों का निरीक्षण किया। मेला में उप निबंधक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पशुधन प्रसार अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, एआर सहकारिता आदि अधिकारी मौजूद रहे। तेज हवा के बावजूद मेला में किसानों की संख्या खासी रही। हालांकि पंडाल बार-बार उड़ने आदि से किसानों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किसान मेला मेें एसडीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन से बढ़वाकर एक लाख क्विंटल प्रतिदिन कराने, आधुनिक सहयंत्रों की स्थापना कराने, माफियागीरी से किसानों को निजात दिलवाने, चीनी मिल से निकला हुआ प्रदूषित पानी की समुचित व्यवस्था कराने ताकि समीप के किसानों का नुकसान न हो, चीनी मिल के कृषि फार्म को ठेका मुक्त कराकर कृषि फार्म मेें नई प्रजातियों की बुवाई कराने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज के शीघ्र दिलवाने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed