{"_id":"5f7f61d28ebc3e9bf733bcfc","slug":"farmers-protest-pilibhit-news-bly422678247","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान में दो बार छलना लगाने पर भड़के किसान, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान में दो बार छलना लगाने पर भड़के किसान, किया हंगामा
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी में हंगामा की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेंद्र प्रसाद।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। क्रय केंद्र पर धान साफ कराने के लिए दो बार छलना लगवाने के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों का कहना था कि धान न खरीदने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खरीद केंद्र प्रभारी को बेवजह किसी किसान को परेशान न करने की चेतावनी दी।
मंडी समिति में क्रय केंद्र पर दो दिन से धान बिक्री करने आए किसान गांव भगवंतापुर निवासी परवीन सिंह को धान साफ न होने की बात कहते हुए क्रय केंद्र प्रभारी ने धान को छलने से दो बार साफ कराने को कहा। छलना से एक बार धान साफ कराने के बाद किसान को फिर से छलना से धान साफ कराने को कहा गया। इस पर बाकी किसानों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि धान न खरीदने के बहाने बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ताकि वह धान को औने-पौने दामों में प्राइवेट आढ़तियों को बेच दें और माफिया उसे खरीद लें। हंगामे की सूचना पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने धान खरीद केंद्र प्रभारी को किसानों को बेवजह परेशान न करने की चेतावनी दी। इसके बाद किसान का धान तोला गया। एसडीएम ने बताया कि किसान दोबारा धान छनवाने का विरोध कर रहे थे। केंद्र प्रभारी को समझा दिया गया है।
निरीक्षण में नहीं मिली धान खरीद
पूरनपुर। एडीएम अतुल सिंह ने बृहस्पतिवार को घाटमपुर, सिमरिया, घुंघचाई, बिलंदपुर अशोक, बलरामपुर, अभयपुर माधौपुर में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। तमाम क्रय केंद्रों पर धान खरीद होती नहीं मिली। बिलंदपुर अशोक, बलरामपुर के केंद्रों पर धान सूख रहा था। एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में किसानों को बेवजह परेशान न करने, क्रय केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाएं किसानों को मुहैय्या कराने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए।