{"_id":"5a7da9984f1c1ba2268b9522","slug":"farmers-protest-burn-effigy-of-dco","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का मिल में प्रदर्शन, डीसीओ का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का मिल में प्रदर्शन, डीसीओ का पुतला फूंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
किसानों का करोड़ो रुपए दबाकर बैठे हैं सुगर मिल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गन्ना सप्लाई पर्चियां माफिया को जारी होने का आरोप लगाते हुए चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों की चीनी मिल के सीसीओ से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी किसानों ने चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी का पुतला भी फूंका। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल में एकत्र हुए गन्ना किसानों ने उन वास्तविक किसानों को गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने का आरोप लगाया जिनके पास गन्ना मौजूद है। आरोप है कि उपज बढ़ोत्तरी के बाद गन्ना सप्लाई पर्चियों के जारी होने में गड़बड़ी कर दी गई। इससे सप्लाई कलेंडर के अनुसार जिन किसानों को सप्लाई पर्चियां मिलने वाली थीं, उनको पर्चियां नहीं मिल रहीं हैं। इसके विरोध में गुस्साए किसानों ने चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीसीओ से गन्ना किसानों की नोकझोंक हुई। किसान सीसीओ से धक्का मुक्की के प्रयास में थे।
इस दौरान पहुंचे चीनी मिल जीएम एसकेे अग्रवाल ने शुक्रवार को ही चीनी मिल में ज्वाइन करने की जानकारी देकर मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया। भाकियू नेता मंजीत सिंह का कहना था कि किसान गन्ना सप्लाई पर्चियों के लिए भटक रहे हैं। चीनी मिल अक्सर नोकेन में बंद हो रही है। इससे चीनी मिल को भी भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सत्र के गन्ना मूल्य भुगतान में चीनी मिल फिसड्डी है। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी का पुतला फूंका और समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर पंद्रह फरवरी को चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में स्वराज सिंह, रामकुमार पांडेय, डॉ. हरपूर सिंह, दीनदयाल, हरीराम, मुजीबुल हसन, अजमतुल्ला, कुलदीप शर्मा, रणजीत सिंह, मुनेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, कमलप्रीत सिंह, मनवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि किसान थे।