फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protest against rejecting sugarcane of common species in Pilibhit

Pilibhit: सामान्य प्रजाति का गन्ना रिजेक्ट करने का विरोध, किसानों ने पूरा रात किया धरना प्रदर्शन

Mon, 27 Mar 2023 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

सामान्य प्रजाति का गन्ना रिजेक्ट करने पर किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को चीनी मिल जीएम के बंगले के सामने लगा दी। पूरी रात धरना प्रदर्शन करते रहे। 

विज्ञापन
Farmers protest against rejecting sugarcane of common species in Pilibhit
चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में चीनी मिल गेट पर सामान्य प्रजाति का गन्ना रिजेक्ट बताकर वापस करने के विरोध पर रविवार शाम किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने गन्ना तौल बंद करा दी। इससे चीनी मिल बंद हो गई। किसानों ने गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को चीनी मिल जीएम की कोठी के सामने लगा दी। किसान पूरी रात धरना प्रदर्शन हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह आक्रोशित किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आसाम हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इससे अफसरों में खलबली मच गई। एडीएम, एसडीएम, डीसीओ, सीओ चीनी मिल पहुंचे। वार्ता में चीनी मिल यार्ड के अंदर के गन्ना को सामान्य प्रजाति में लेने का किसानों को आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


चीन गेट के बाहर सामान्य की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना और अर्ली प्रजाति की पर्ची पर अर्ली प्रजाति का गन्ना लेने का आश्वासन दिया। इससे किसान संतुष्ट नहीं हुए। चीनी मिल गेट के बाहर गन्ना भरे वाहनों में गन्ना प्रजाति की जांच को शाहजहांपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही चीनी मिल गेट के बाहर का गन्ना खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed