फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers pronouncement Film Dialogue

किसानों को सुनाए  फिल्मी डायलॉग 

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers pronouncement Film Dialogue
बैठक। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत
समग्र विकास वेलफेयर सोसायटी व इड्सी नाट्य संस्था के तत्वावधान में हुए कृषक बुद्धिजीवी समागम में अभिनेता शक्ति कपूर को देखने को भारी भीड़ उमड़ी। वहीं शक्ति कपूर ने भी किसानों को फिल्मी डायलॉग बोल जमकर हंसाया।
विज्ञापन

कस्बा के उप मंडी स्थल परिसर में हुए कार्यक्रम में अभिनेता शक्ति कपूर के पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। अपरान्ह शक्ति कपूर के पहुंचते भारी हुज्जूम उमड़ पड़ा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने फिल्मी डायलॉग बोल लोगों को लोटपोट होने को मजबूर कर दिया। अभिनेता ने कहा कि यहां सभी तरह की खेती के लिए जलवायु उपयुक्त है। ऐसे में जैविक खेती को टिकाऊ कृषि के रूप में अपनाने की जरूरत है। इसी परिपेक्ष्य में किसानों को सबल बनाने का प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर किसानों के होने वाले कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहेगी। इससे पहले डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि ग्रामीण विकास व ग्रामीण उद्यमिता के लिए टिकाऊ कृषि अपना कर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। एग्रीकल्चर मार्केटिंग के विशेषज्ञ डॉ. आर शुक्ला ने कृषि विपणन के बारे में जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने फसलों के उत्पादन, सुरक्षा और कृषि की विभिन्न  योजनाओं की जानकारी दी। इडसी नाट्य संस्थान के महाप्रबंधक मनु शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। सोसायटी के सचिव ज्योति स्वरूप ने कहा कि जैविक कृषि के क्षेत्र में जनपद एक हब की तरह उभरेगा। जैविक उत्पादों का विपणन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराकर किसानों के सामाजिक व आर्थिक दशा सुधारने का प्रयास होगा। कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता पर अखिल भारतीय किसान एवं सांस्कृतिक महोत्सव 14 से 22 मई होगा। समारोह में किसान एवं सांस्कृतिक महोत्सव की सूचना विवरणिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


शक्ति कपूर ने डायलॉग बोल सभी को हंसाया
समारोह स्थल पर पहुंची एक महिला को शक्ति कपूर ने जोर से बहन जी नमस्ते बोल और जवाब मिलने पर बोले: बहुत जमाने के बाद किसी महिला को बहन जी कहा है। इस पर किसान हंसते हंसते लोटपोट हो गए। इस दौरान उन्होंने राजा बाबू राजा बाबू चलो अमिताभ की पिक्चर देखने चलते हैं आदि डायलॉग भी बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed