फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers play loud music system to avoid tiger attack in Pilibhit

Pilibhit News: म्यूजिक सिस्टम को बनाया हथियार, बाघ से बचने के लिए किसानों ने अपनाया यह तरीका

Sat, 25 Mar 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

पीलीभीत जनपद और उत्तराखण्ड की सीमा में कई दिनों से बाघ की दहशत कायम है। बाघ कई लोगों पर हमला कर चुका है। ऐसे में किसानों ने बाघ से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 

विज्ञापन
Farmers play loud music system to avoid tiger attack in Pilibhit
सरसों के खेत में बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच फसलों की रखवाली और गन्ने की कटाई-छिलाई को लेकर किसान परेशान हैं। वन विभाग की ओर निगरानी के लिए औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। ऐसे में बाघ से बचाव के लिए किसानों ने नया तरीका अपनाया है। ट्रैक्टर को खेत में खड़ा कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर कटाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे वन्यजीव खेत में न टिक सके। 

विज्ञापन

बाघ कई लोगों पर कर चुका है हमला 

जनपद और उत्तराखण्ड की सीमा में कई दिनों से बाघ की दहशत कायम है। बाघ उत्तराखंड और पीलीभीत की सीमा में चहलकदमी कर कई लोगों को निवाला बना चुका है। इसको लेकर इलाके में दहशत का मौहाल है। वन विभाग की ओर से निगरानी का दावा किया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े- Up Board Exam 2023: 'योगी जी की जय... पावर ऑफ बुलडोजर', छात्रों ने कॉपियों में लिखीं अजब बातें, परीक्षक हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers play loud music system to avoid tiger attack in Pilibhit
खेत में गन्ना छीलते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में किसान नुकसान से बचने के लिए खुद जागरूक हुए हैं। ट्रैक्टर को खेत में खड़ा कर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं, जिससे बाघ व अन्य वन्यजीव खेत में न रुके। ध्वनि की आवाज से वन्यजीव खेत से बाहर निकल जाए। किसानों का यह तरीका कारगर भी साबित हो रहा है। वहीं खेतों में किसान और मजदूर एकजुट होकर काम कर रहे हैं। बता दें कि न्यूरिया क्षेत्र पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों से इलाके में बाघ देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed