{"_id":"579b93994f1c1beb3f21e420","slug":"farmers-demonstrate-against-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर छोटी पुलिया बनाए जाने के विरोध में मैनाकोट व मुस्तफाबाद के किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि छोटी पुलिया बनने से उनकी फसलें पानी में डूब रही हैं।
क्षेत्र के मुस्तफाबाद, मैनाकोट सहित महोफ जंगल क्षेत्र का पानी निकास पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर बनी एक पुलिया से होता है। इन दिनों मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यहां के किसानों ने करीब एक माह पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से फसल डूबने की बात कहते हुए पुलिया को चौड़ा बनाने की मांग की थी। दस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, तीन दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश व पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त न होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। इसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों गांवों के किसानों ने शुक्रवार को पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर एकत्र होकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी बात मान ली जाती तो फसलों को नुकसान नहीं होता। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में करनजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, श्रीराम, शिवलाल, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह, छोटेलाल, चुन्नी लाल, हरीराम, बलजिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, प्यारेलाल, गुरमुख सिंह आदि शामिल रहे।