फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers create ruckus after returning sugarcane trolleys

Pilibhit News: गन्ने की ट्रॉलियां लौटाने पर किसानों ने किया हंगामा

Sun, 04 Feb 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus after returning sugarcane trolleys
गन्ना की सैंपलिंग के बाद लैव पहुंचे किसान, साथ खड़े सीसीओ । स्रोत - किसान
पूरनपुर। चीनी मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति पर्ची की प्रजाति के अनुसार दूसरी प्रजाति का गन्ना लाने पर कई किसानों के गन्ना भरे वाहनों को लौटा दिया गया। इस पर किसानों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि खरीद केंद्रों से रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना ट्रॉलों से लाया जा रहा है। इस पर तीन, चार किसानों का गन्ना जांच के लिए लैब भेजा गया। हंगामा कर रहे किसानों ने खरीद केंद्रों से आए गन्ने का सैंपल भी जांच के लिए लैब में भिजवाया।
विज्ञापन



पिछले साल अर्ली प्रजाति गन्ना की सप्लाई पर्ची पर सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना वापस करने पर किसानों ने कई बार हंगामा किया था। हंगामा बढ़ने पर उप गन्ना आयुक्त को चीनी मिल पहुंचना पड़ा था। बाद में प्रजाति के अनुसार किसानों का गन्ना लिया गया। साथ ही जिस प्रजाति गन्ना की पर्ची हो। उसी का गन्ना लाने की किसानों से अपील की गई।
विज्ञापन

शनिवार को चीनी मिल गेट पर अर्ली प्रजाति की गन्ना सप्लाई पर्ची पर सामान्य प्रजाति और सामान्य प्रजाति की गन्ना पर्ची पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना मिलने पर चीनी मिल अफसरों ने करीब 46 ट्रॉलियां लौटा दीं। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए किसानों ने मिल अफसरों पर किसानों का बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर कुछ किसानों की ट्रॉलियों से गन्ना का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गन्ना खरीद केंद्रों से रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना आ रहा है। इस पर मिल अफसर मूक दर्शन बने हुए हैं। किसानों के हंगामे पर गन्ना खरीद केंद्र से आए गन्ने का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि सप्लाई पर्ची पर दूसरी प्रजाति का गन्ना लाने पर 25 ट्रॉलियों को लौटाया गया है। अर्ली प्रजाति की पर्ची पर अर्ली और सामान्य प्रजाति की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का ही गन्ना लिया जाएगा।


क्लीनिंग के बाद चली मिल खराबी से फिर हुई बंंद

पूरनपुर। क्लीनिंग के बाद चलाई गई चीनी मिल शनिवार दोपहर को आई खराबी से फिर बंद हो गई। मिल के बंद होने पर गन्ना की तौल बंद कर दी गई। दोपहर में बंद हुई चीनी मिल शाम छह बजे तक नहीं शुरू हो सकी। सीसीओ ने बताया कि खराबी को दूर कराया जा रहा है। जल्द ही मशीन पूरी क्षमता से शुरू हो जाएगी। संवाद

घटतौली के आरोप में भड़के किसान

पूरनपुर। फ्लोर मिल पर गेहूं की बिक्री करने आए किसान ने घटतौली का आरोप लगाते हुए अपने साथियों के साथ हंगामा किया। हंगामे पर एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल किसान को शांत कराया।

पीलीभीत रोड स्थित एक फ्लोर मिल में शनिवार को माधोटांडा का एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं की बिक्री करने आया था। गेहूं की तौल के दौरान किसान ने तीन क्विंटल की घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसान का कहना था कि धर्मकांटा से ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन कराकर गेहूं बिक्री के लिए लाया है। एकत्र हुए लोगों ने हंगामा कर रहे किसान को शांत कराया। किसान ने घटतौली की शिकायत उच्च अफसरों से करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed