फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer hanged himself due to domestic dispute

घरेलू कलह के चलते किसान ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself due to domestic dispute
गभिया सहराई/पीलीभीत। गांव गभिया सहराई में घरेलू कलह के चलते किसान ने प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गभिया सहराई निवासी 50 वर्षीय गौरांग मंडल ने बृहस्पतिवार रात घर के पीछे खड़े कटहल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। लोगों के अनुसार गौरांग मंडल ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। पत्नी अंजना मंडल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे उनके पति उठकर कहीं चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे देखा, तो पति घर के पीछे कटहल के पेड़ पर फंदे के सहारे लटके हुए थे। इसी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी आत्महत्या करने की कोई मुख्य वजह नहीं बता सकी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed