फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer grows 16 feet sugercane

देवीपुरा के हरिओम ने उगाया 16 फिट का गन्ना

Sat, 07 Feb 2015 12:06 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 07 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmer grows 16 feet sugercane
देवीपुरा के प्रगतिशील किसान ने कृषि विभाग की मदद और अपनी लगन से गन्ने की बेहतरीन फसल पैदा की है। उनके खेत में खड़े गन्ने की लंबाई 16 फिट है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने कृषि अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

किसान दिवस पर गोष्ठी के दौरान डीएम ओएन सिंह को देवीपुरा के किसान के खेत में 16 फिट ऊंचा गन्ना होने की जानकारी हुई थी। इस पर शुक्रवार को वह कृषि उपनिदेशक एके सिंह साथ देवीपुरा पहुंचे। किसान के खेत में खड़ी फसल देखकर डीएम सहित सभी अधिकारी हैरत में पड़ गए। किसान हरिओम ने डीएम को बताया कि को-118 प्रजाति अन्य प्रजातियों की अपेक्षा दो गुना तक उपज देती है। उन्होंने बताया कि  गन्ने की औसत ऊंचाई जहां 16 फिट तक है वहीं प्रति एकड़ उपज भी 600 क्विंटल आ रही है। डीएम ने खेत पर लगे सोलर पंप, गन्ने की पत्ती काटने का यंत्र मलचर व फर्टिलाइजर ब्राडकास्ट मशीन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद किसानों से भी हरिओम की तरह उन्नत खेती करने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एआर आरबी गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राजवीर सिंह, महेश चंद्र, बसंतलाल, वीरेंद्र प्रताप, मिढ़ईलाल, जीत कुमार, ग्राम प्रधान अयोध्या प्राद, सुरेंद्र सिद्धार्थ, अनिल वर्मा, अरुणाशंकर शुक्ला, भगवानदास सहित कई लोेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed