{"_id":"6615bd61defb291a52088f86","slug":"farmer-dies-in-tiger-attack-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114559-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
बदहवास पुत्र को संभालते परिजन । संवाद
- जंगल में खींच ले गया शव, ग्रामीणों ने जंगल से बाहर निकाला
- माधोटांडा क्षेत्र के पुरैनी दीपनगर गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। जंगल सीमा से सटे इलाके में मवेशी चरा रहे गांव रानीगंज निवासी किसान की बाघ के हमले में मौत हो गई। बाघ, किसान का शव जंगल में खींच ले गया, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
माला रेंज से सटा माधोटांडा क्षेत्र का रानीगंज गांव है। गांव निवासी भोलेराम (55) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चराने खेतों की ओर गए थे। पुरैनी गांव की सीमा में जंगल के नजदीक मवेशियों को चराने लगे। इस बीच बाघ ने हमला कर उन्हें मार डाला। बाद में बाघ किसान के शव को मुंह में दबाकर जंगल के अंदर खींच ले गया।
खेतों में मौजूद ग्रामीणों को पता चला तो खलबली मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और जंगल के अंदर पहुंचे। जंगल में करीब दो सौ मीटर अंदर किसान का क्षत-विक्षत शव मिला। किसान के शरीर का नीचे का भाग गायब था। जानकारी पर रेंजर आरके सिंह और एसओ अचल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद एसडीओ रमेश चौहान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
-
आक्रोश भांपकर मौके पर नहीं भरा पंचनामा
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों में बाघ के हमले की घटनाओं को लेकर आक्रोश दिखा। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपकर पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने के बजाय शव भेजने में जल्दबाजी दिखाई।
-
गांव के नजदीक देखे गए थे बाघ के पगचिह्न
रानीगंज गांव के ग्रामीणों का दावा है कि सोमवार रात से बाघ की चहलकदमी गांव के निकट देखी गई थी। मंगलवार सुबह आबादी क्षेत्र के निकट खेतों में बाघ के पगचिह्न भी देखे गए। इसके चंद घंटे बाद ही किसान की मौत की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर हिंसक वन्यजीवों की रोकथाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
000
गश खाकर गिरा छोटा पुत्र जागेश, ग्रामीणों ने संभाला
भोलेराम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता का शव देख छोटा पुत्र जागेश खुद को संभाल नहीं सका। गश खाकर गिर गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे संभाला। मृतक के परिवार में दो पुत्र धर्मपाल, जागेश, पुत्री ललिता, मंदोदरी, रत्नकला कुमारी और पूनम हैं।
-
जानकारी के बाद मौके पर स्थिति को देखा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बारे में अफसरों को अवगत करा दिया गया है। उच्च स्तरीय निर्देश पर जांच की जाएगी।
- आरके सिंह, रेंजर माला