फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
farmer dies in road accident
अमरिया। नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक निजी बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार किसान परगट सिंह (40) को टक्कर मारी दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात को उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। किसान के भाई अंग्रेज सिंह की ओर से थाना अमरिया में बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक भाग गया।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी परगट सिंह (40) उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज से 26 नवंबर की शाम पांच बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। ग्राम मुडलिया गौसू नहर पुलिया के पास नेशनल हाइवे पर उनकी बाइक में सामने अमरिया की ओर से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल को एंबुलेंस से सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख घायल को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में इलाज के दौरान परगट सिंह की मौत हो गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना स्थल थाना अमरिया क्षेत्र होने के कारण मृतक के भाई अंग्रेज सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed