फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies due to drowning in Khadnia drain

खदनिया नाले में डूबने से किसान की मौत

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in Khadnia drain
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव मनिया के खदनिया नाला में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव मनिया निवासी रमेश पुत्र इतवारी लाल (60) के अपने घर से पशु चराने को निकले थे। इस दौरान पशुओं को चराते-चराते गांव के बाहर बने खदनिया नाला के पास पहुंच गए। नाले के समीप पहुंचते ही पशु पानी के नाले में घुस गए। जब पशु काफी देर तक नाले से नहीं निकले तो रमेश भी नाले में पशु को निकालने के लिए घुस गए लेकिन बहाव तेज होने से रमेश बह गए। इस दौरान मौके अन्य लोगों ने उनको पानी में डूबता देखा तो गांव में सूचना दी।
विज्ञापन

गांव वालों की मदद से उनको करीब दो घंटे के बाद नाले से निकाला गया, जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों को सूचना दी गई तो बुधवार को उनके परिवार के लोग गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed